पटना

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच गोलीबारी, इलाके में दहशत; मौके पर पुलिस की तैनाती

पटना यूनिवर्सिटी में गुरुवार को छात्रों के बीच गोलीबारी हुई। दो अलग-अलग छात्रावासों के छात्रों के बीच झड़प हो गई थी, जिसके बाद गोलीबारी की घटना घटी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Patna Crime News: पटना विश्वविद्यालय के अलग-अलग छात्रावासों में रहने वाले छात्रों के दो ग्रुपों के बीच गुरुवार को गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इसके कारण अन्य छात्रों के बीच दहशत व्याप्त रही।

मौके पर पहुंची पुलिस

पटना पुलिस ने बताया कि सैदपुर छात्रावास में रहने वाले छात्रों द्वारा दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बीएन कॉलेज छात्रावास पहुंचकर गोलीबारी किये जाने की सूचना मिलने पर पीरबहोर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस ने चार कारतूस भी बरामद किए गए।

दो ग्रुपों के बीच झगड़ा

बीएन कॉलेज छात्रावास के छात्रों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि दोनों छात्रावासों के छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सैदपुर छात्रावास के छात्रों ने यहां आकर गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि बीएन कॉलेज के छात्रावास के छात्रों द्वारा घटनास्थल से बरामद चार खोखे भी पुलिस के हवाले किए गए हैं।

इलाके में पुलिस की तैनाती

पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के मद्देनजर इलाके में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ।

इनपुट- भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article