पटना

Patna: बिजली ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट के बाद लगी आग, जिंदा जलने से बुजुर्ग महिला की मौत, दो लोग घायल

पटना में सोमवार को परसा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में एक ऑटोरिक्शा स्टैंड के पास ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से आग लग गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बेटी और नातिन बुरी तरह झुलस गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Image

सांकेतिक फोटो

Patna Transformer Blast: बिहार के पटना जिले में सोमवार को बिजली आपूर्ति के लिए इस्तेमाल ट्रांसफॉर्मर में धमाका होने से आग लग गई। जिससे 75 वर्षीय एक महिला की जलकर मौत हो गई। इस हादसे में महिला की बेटी और नातिन घायल हो गईं। गटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रांसफार्मर फटने से झुलसे तीन लोग

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान यशोदा देवी के रूप में की गई है। इस घटना में उनकी बेटी सरिता देवी (45) और नातिन गीता कुमारी (10) घायल हुई हैं। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘सोमवार सुबह पुनपुन क्षेत्र के परसा बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में एक ऑटोरिक्शा स्टैंड के पास बिजली आपूर्ति ट्रांसफॉर्मर फट गया। जिससे एक बच्ची समेत 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।’’

इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत

पुलिस ने बताया, ‘‘सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और तुरंत आग पर काबू पा लिया। पीएमसीएच में देर रात यशोदा देवी की मौत हो गई। हादसे में झुलसे दो अन्य का इलाज चल रहा है।’’

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article