पटना

Patna: नामचीन अस्पताल में डेड बॉडी से छेड़छाड़, परिवार ने लगाया आंख निकालने का आरोप

Patna News: पटना के एक नामचीन अस्पताल पर मृतक की आंख निकालने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं अधीक्षण ने आंख को चूहे द्वारा निकाले होने की आशंका जताई।

Image

नामचीन अस्पताल में डेड बॉडी से छेड़छाड़

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के सबसे बड़े अस्पताल में से एक में डॉक्टर की लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां घायल अवस्था में एक शख्स को भर्ती कराया गया था। इस शख्स को गोली लगी थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। लेकिन इस बीच परिवार के लोगों ने अस्पताल पर एक बड़ा आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि मृत्यु के बाद शव के साथ छेड़छाड़ की गई है। उनका कहना है कि मृतक की एक आंख निकाली गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है।

अस्पताल में मृत व्यक्ति का एक आंख हुई गायब

परिजनों द्वारा अस्पताल पर आंख निकालने का आरोप लगाया गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पहुंची और परिजनों से बात की गई। कहा जा रहा है कि मृत फंटुस कुमार के शव के साथ छेड़छाड़ की गई है, क्योंकि उसकी एक आंख गायब है। परिजनों का कहना है कि मृतक की आंख निकाली गई है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इस बीच अस्पताल अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह घटना पर बात की और बताया कि उस व्यक्ति की आंख चूहे द्वारा निकाली गई होगी। लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी।

अधीक्षक ने बताया कि फंटुस कुमार की मृत्यु रात 8 बजे हुई थी। लेकिन सुबह 5 बजे उनकी बाईं आंख मिसिंग मिली। अधीक्षक ने कहा की इसके लिए कई लेवल की जांच और विभागीय जांच शुरू की गई है। साथ ही पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक की आंख गायब होने के कारण के बारे में पोस्टमार्टम के बाद ही सही तरह से पता लग पाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article