पटना

छपरा में जुलूस के दौरान हाथी को आया गुस्सा, खिलौने की तरह पलटी कार; जान बचाकर भागे लोग

बिहार के छपरा में एक जुलूस के दौरान हाथी को गुस्सा आ गया। गुस्साए हाथी ने खिलौने की तरह कार को उछाल कर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के आतंक को देखते हुए लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे। काफी मशक्कत के बाद हाथी को काबू में किया गया।

Image

गुस्साए हाथी का तांडव।

Photo : Times Now Digital

बिहार के छपरा में जुलूस के दौरान एक हाथी भड़क गया। हाथी के भड़कते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि यह मामला छपरा जिले की एकमा स्थित भुइली गांव का है, जहां एकमा में प्रसिद्ध अखाड़े का आयोजन कराया गया था। इसी दौरान जुलूस में शामिल एक हाथी सनक गया और करीब एक घंटे तक बाजार में जमकर उत्पात मचाया। इसमें 40 वर्षीय एक तारकेश्वर यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथी ने उसे पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सड़क पर दौड़ता रहा हाथी

बता दें कि हाथी के सनकने के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। हाथी बीच सड़क पर दौड़ता रहा और इस दौरान कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गाड़ियों को उठाकर फेंकते हुए नजर आ रहा है।

खिलौने की तरह पलटी कार

वहीं, एक बस को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल अन्य हाथियों के महावत ने हाथी को जैसे तैसे भीड़भाड़ वाले जगह से निकलकर सुनसान बगीचे में पहुंचाया, जिसके बाद हाथी पर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें