पटना

देवर ने पत्नी के साथ मिलकर ली भाभी की जान, भाई की गैरहाजरी में दिया वारदात को अंजाम

बिहार के रोहतास में जमीन विवाद के लिए एक देवर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भाभी की हत्या कर दी। भाई के घर पर न होने के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए दोनों ने शव को जला दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने अधजले शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

रोहतास में देवर ने पत्नी के साथ मिलकर ली भाभी की जान

बिहार के रोहतास से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सीसरीता ओपी क्षेत्र के कुरी टोला गांव में एक जमीन बंटवारे के विवाद के चलते 28 वर्षीय सुशीला देवी की हत्या कर दी गई। हैरान कर देने वाली बात ये है कि हत्या की इस वारदात को अंजाम सुशीला के देवर नंदलाल चौधरी और देवरानी आराध्या देवी द्वारा मिलकर दिया गया है।

शव को ठिकाने लगाने के लिए जलाया

सुशीला के पिता, शिवमूरत चौधरी, ने बताया कि इस वारदात को अंजाम तब दिया गया जब दामाद ददन चौधरी घर पर नहीं था। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की देवर नंदलाल चौधरी और देवरानी आराध्या ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या की। हत्या के बाद, शव को ठिकाने लगाने के लिए बगैर किसी को बताए बधार में ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया।

अधजले शव को पुलिस ने कब्जे में लिया

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अधजले शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है। सीसरीता ओपी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नोखा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने कहा कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, और यह घटना तब हुई जब ददन चौधरी घर से बाहर थे और सुशीला चार छोटे बच्चों के साथ अकेली थी

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article