पटना

बिहार में किराने की दुकान में चल रहा था अवैध धंधा, गांजा और कट्टे का जखीरा देख पुलिस के उड़े होश

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकमनिया गांव में मंगलवार को अवैध हथियार और गांजा बरामद हुआ है। किराने की दुकान के आड़ में इसका अवैध व्यापार किया जा रहा था।

Image

अवैध हथियार और गांजा बरामद।

Photo : Twitter

बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र पुलिस ने अवैध हथियार और गांजे का धंधा करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। मौके से पुलिस ने 20 देसी पिस्तौल और गांजा सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए। इस मामले में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हथियार और गांजा बरामद

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बेलदौर थाना के चकमनिया गांव के एक किराना दुकान में छापेमारी की। कार्रवाई में 20 देसी पिस्तौल, 79 जिंदा कारतूस, 3.4 किलो गांजा और 10 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।

तीन लोग गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध सामग्री की बरामदगी के साथ-साथ मौके से तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। आरोपियों की पहचान दुकान मालिक पप्पू पटेल, उसकी पत्नी चंचल देवी उर्फ नूतन देवी और उसके बेटे आदित्य कुमार उर्फ पिंटू के रूप में की गई है।

किराने दुकान में अवैध धंधा

पुलिस का कहना है कि पप्पू पटेल किराना दुकान चलाता था और इसकी आड़ में वह हथियार और गांजा की तस्करी करता था। तस्करी के इस धंधे में उसके परिवार के लोग भी शामिल थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इनपुट- आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article