पटना

Patna News: फुलवारी शरीफ में 2 बच्चियों का अपहरण कर दुष्कर्म, एक की डेडबॉडी मिलने से मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 05:16 PM IST

बिहार के पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र से किडनैप की गईं दो बच्चियों में से एक का शव मिलने ने सनसनी फैल गई। वहीं, दूसरी बच्ची घायल अवस्था में बरामद की गई है। दोनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Image

फूलवारी शरीफ क्षेत्र से किडनैप बच्ची का मिला शव

पटना: बिहार क्राइम का गढ़ बनता जा रहा है। राज्य में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां एक दिन पहले अपहरण की गईं दो बच्चियों में से एक बच्ची का शव मंगलवार को मिला है। वहीं, दूसरी बच्ची शव के पास घायल अवस्था में मिली है। बच्चियों की हालत को देखकर दोनों के साथ रेप होने की आशंका जताई जा रही है। खून से लथपथ एक बच्ची की मौत हो गई है, जबकि एक खून से लथपथ डरी सहमी बच्ची को इलाज के लिए पटना एम्स इलाज के लिए भेजा गया है।

खेतों में ले जाकर बच्चियों से दुष्कर्म

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह हिंदुनी गांव से दोनों बच्चियों का अपहरण कर लिया गया था। परिजनों का आरोप है कि उसी समय खेत में ले जाकर बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मंगलवार की सुबह जब शौच के लिए गांव के लोग खेतों की ओर गए तब एक बच्ची मृत अवस्था में जबकि दूसरी डरी सहमी खून से लथपथ हालत में वहां मिली।

पुलिस का हीलाहवाली का रवैया

रविवार घटना के दिन परिजनों ने बच्चियों के गायब होने की सूचना संबंधित थाने को दी थी, लेकिन पुलिस ने परिजनों से ही बच्चियों की खोजबीन करने को कहा। उसका नतीजा यह रहा कि मंगलवार को एक का शव और एक घायल अवस्था में मिली है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम जांच में जुटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article