पटना

पटना में चार दिन से लापता युवक का शव बरामद, घर के पास झाड़ियों से मिली लाश

पटना में चार दिन से लापता युवक का शव उसके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर मिला है। बाईपास थाना पुलिस ने मृतक युवक जसवीर पासवान का शव एक पानी भरे गड्ढे के झाड़ से बरामद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Image

लापता युवक का शव बरामद

Patna News: पटना में चार दिनों से लापता युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक का शव उसके घर से महज 300 मीटर की दूरी पर एक पानी भरे गड्ढे के झाड़ से मिला है। प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला बताया जा रहा है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बाईपास थाना के पुलिस को मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

युवक की पहचान

यह घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान बाहरी बेगमपुर निवासी जसवीर पासवान के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या के बाद उस युवक का शव झाड़ी में फेंक दिया गया और साक्ष्य छुपाने के लिए ऊपर से नमक डाल दिया गया।

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

घटना की जानकारी देते हुए बाईपास थाना प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड्रन को बुलाया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!