पटना

Patna News: साइबर ठगों ने AI को बनाया हथियार, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगे लाखों रुपये

पटना में साइबर ठगों ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों को ठगा। फर्जी पुलिस अफसर बन एक व्यक्ति को बेटी की गिरफ्तारी का डर दिखाकर 1.65 लाख रुपये ऐंठे। अन्य मामलों में ऑनलाइन शॉपिंग, बिजली मीटर अपडेट और विदेश नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी हुई। पुलिस ने कई केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Patna Cyber Crime: पटना में साइबर ठगी के कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को निशाना बनाया। शास्त्री नगर के एक निवासी को ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर फोन किया और झूठा दावा किया कि उनकी बेटी ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार है। पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उनकी बेटी की रोने की आवाज भी सुनवाई। घबराए व्यक्ति ने ठगों को 1.65 लाख रुपये दे दिए।

ठगी की नई-नई तरकीब

साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी के अलावा अन्य पांच लोगों से भी अलग-अलग तरीकों से करीब तीन लाख रुपये की ठगी की। बोरिंग रोड निवासी को ऑनलाइन सामान वापसी के नाम पर 47 हजार रुपये का चूना लगाया गया। एसके पुरी निवासी के खाते से यूपीआई के जरिए 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। एयरटेल कर्मचारी बनकर एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठग लिए गए, जबकि एक सिपाही से बिजली मीटर अपडेट करने के बहाने 20 हजार रुपये ले लिए गए।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

दीघा के एक युवक से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.89 लाख रुपये ठगे गए। आरोपी ने ऑफर लेटर, हवाई टिकट और वीजा भेजकर भरोसा दिलाया। सभी मामलों में साइबर थाना और स्थानीय थानों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article