पटना

अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म! भागलपुर में दिनदहाड़े प्रखंड प्रमुख के बेटे को गोलियों से भूना

बिहार के भागलपुर में अपराधियों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख की बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलीबारी की घटना के बाद अपराधी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित की है।

Image

भागलपुर में गोलीबारी।

Photo : BCCL

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया है।

मास्क लगाकर पहुंचे थे अपराधी

पुलिस के मुताबिक, इस्माइलपुर के प्रखंड प्रमुख मालती देवी के पुत्र मिथुन कुमार शुक्रवार को आदर्श थाना के एनएच 31 कुर्सेला रोड के किनारे एक जमीन पर कुछ काम करवा रहे थे। इसी दौरान चेहरे पर मास्क लगाए तीन लोग पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी।

दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना

इस दौरान मिथुन ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन पास के कंटीले तार में उलझ कर गिर गया। वहीं, अपराधियों ने उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि आनन-फानन में मिथुन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों को पकड़ने के लिए एसआईटी गठित

नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित की गई है। वहां काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। अभी तक घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article