पटना

Female Constable Killed in Bihar: बिहार में पूर्व प्रेमी ने की सिपाही की हत्या, सिर में मारी दो गोलियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 02:08 PM IST

Bihar Crime News: बिहार में एक और महिला सिपाही की हत्या कर दी गई है। वैलेंटाइन वीक में जहां प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ प्यारा वक्त बीता रहे हैं, वहीं कटिहार में पूर्व प्रेमी ने महिला सिपाही की हत्या कर दी। मृतका की पहचान महिला सिपाही के रूप में हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृत महिला सिपाही के परिवार वालों ने बेटी के पूर्व प्रेमी को आरोपी बनाया है।

Image

कटिहार में महिला सिपाही के शव को ऑटो में रखते पुलिसकर्मी

KEY HIGHLIGHTS
  • कटिहार के कोढ़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत भटवाड़ा के पास की घटना
  • मुंगेर की रहने वाली थी महिला सिपाही
  • महिला सिपाही ने एक साल के अफेयर के बाद छोटे हसन से कर लिया था ब्रेकअप

Female Constable Murdered in Katihar: वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे की देर शाम एक पूर्व प्रेमी ने कटिहार में महिला सिपाही की हत्या कर दी। बुधवार की देर शाम कोढ़ा थाना क्षेत्र के भटवाड़ा के पास सिपाही 21 साल की महिला सिपाही के शव के पास उसका बैग और मोबाइल मिला है। महिला सिपाही ने ईयर फोन लगा रखा था। वह मुंगेर की रहने वाली थी। मुंगेर के ही फलका स्थित मोरसंडा गांव के मो. छोटे हसन से उसका अफेयर था।

छोटे के साथ एक साल रिलेशन में रहने के बाद महिला सिपाही ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था। तब से छोटे उसे परेशान कर रहा था। इस पर महिला सिपाही ने महिला थाने में मौखिक शिकायत भी की थी। छोटे के घर पर दो बार पुलिस गई भी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। महिला सिपाही के परिवार वालों का कहना है कि छोटे हसन ने ही उनकी बेटी की हत्या की है। कोढ़ा पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

एक दिन पहले ही घर से लौटी थी कटिहारदो दिन पहले महिला सिपाही समाधान यात्रा में ड्यूटी के लिए मुंगेर गई थी। वहां जमालपुर स्थित अपने घर पर एक दिन ठहरी थी। फिर वापस कटिहार स्थित पुलिस लाइन आ रही थी। पुलिस के मुताबिक उसे दो गोलियां मारी गईं हैं। जब उसका शव मिला है, तब वह ट्रैक सूट और पुलिस वाली बूट पहने हुए थी। पुलिस का कहना है कि, आरोपी के साथ महिला सिपाही आ रही थी। उसने सुनसान इलाके में ले जाकर उसे गोली मारी है।

एसआईटी की टीम कर रही है छापेमारी

इस मामले में एसपी जितेंद्र कुमार का कहना है कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का है। महिला सिपाही की हत्या निजी कारणों से की गई है। अभियुक्त की पहचान हो चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसआईटी गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है। बता दें, घटना के बाद पुलिस ने एनएच समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग अभियान भी चलाया था। बुधवार की शाम घटना के बाद से गुरुवार की सुबह तक वाहनों की सघन जांच की गई, लेकिन आरोपी नहीं पकड़ा गया है। एक दिन पहले ही इस गांव में ही एक युवक की भी हत्या की गई थी। उसे भी गोली मारी गई थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article