पटना

केंद्रीय जांच एजेंसी ED की बिहार में राष्ट्रपति अवार्ड ले चुकी पंचायत मुखिया के घर रेड

शराब तस्करी के मामले में PMLA की तहत कार्रवाई में बिहार में कई जगह पर छापेमारी की जा रही है।

Image

बिहार में राष्ट्रपति अवार्ड ले चुकी पंचायत मुखिया के घर रेड

पटना: शराब तस्करी के मामले में PMLA की तहत कार्रवाई में बिहार में कई जगह पर छापेमारी की जा रही है। केंद्रीय जाँच एजेंसी ED अवैध शराब तस्करी मामले में बिहार में मुजफ्फरपुर, गुरुग्राम, नाहरलागुन, नामसाई और रांची में 7 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ये कार्रवाई PMLA के तहत की जा रही है।

ये कार्रवाई मुख्य सरगना सुनील भारद्वाज के करीबी लोगों पर की जा रही है। लेकिन, इस रेड के दौरान बिहार के मुजफ्फरनगर जिले के सकरा प्रखंड बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के यहाँ भी ईडी ने सर्च की है।

बबीता देवी राष्ट्रपति अवार्ड ले चुकी है। बबीता देवी के यहाँ ईडी रेड की ख़बर से पूरे मुजफ्फरनगर में खलबली मची है। इससे पहले ईडी इस केस में छापेमारी कर करीब ₹9.31 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। मौजूदा छापे आगे की जांच का हिस्सा हैं।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article