लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में झूमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में जारी भारी बारिश का अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने लगा है। पिछले दिनों धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार एक बार फिर तेज होने लगी है। मौसम विभाग ने 29 जिलों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच कई जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

Image

यूपी में झूमकर बरसेंगे मेघ

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के लोग उमस और गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं। न लोगों को घर में चैन मिल रहा है न ही घर के बाहर। एसी और फैन छोड़कर चिपचिपी गर्मी में बाहर जाना मुश्किल होता जा रहा है। अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को छिटपुट बारिश के बीच अन्य वैकल्पिक उपाय करने पड़ रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी और दक्षिणी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। यूपी में कमजोर पड़े मानसून ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।

मौसम विभाग ने यूपी के करीब 29 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसमें से प्रयागराज, सोनभद्र, अलीगढ़ समेत 19 जिले ऐसे हैं, जहां आइएमडी ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 56 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई तक यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के बीच आइए आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल -

यूपी 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, अलीगढ़, महामायानगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली में मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हरदोई, सीतापुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बदायूं, एटा, रायबरेली और कानपुर देहात में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार, इन जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, वाराणसी, गाजीपुर, संत रविदास नगर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कांशीराम नगर, एटा, मैनपुरी बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर में बिजली गिरने की आशंका जताई है। इसके अलावा कुछ जिलों में हल्की बारिश या बारिश की बौछार होन की संभावना है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें