पटना

Weather Update: सावन की शुरुआत बारिश के साथ! बिहार में फिर बदले मौसम के मिजाज, पटना समेत इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Bihar Weather Today: बिहार में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ी हुई है, जिससे प्रदेश में बारिश में कमी आई है। लेकिन सावन की शुरुआत बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बिहार के 17 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार में झमाझम बरसेंगे मेघ

Photo : iStock

Bihar Weather Today: बिहारवासियों को उमस भरी गर्मी से बुरा हाल होने लगा है। फैन, कूलर और एसी को छोड़कर बाहर निकलने का लोगों का मन ही नहीं कर रहा। कुछ मिनटों के लिए फैन या एसी छोड़कर बाहर जाते ही उमस भरी गर्मी से लोगों को दम निकलने लग रहा है। यहां लोग पसीने में तरबतर हो रहे हैं। मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार के लोग गर्मी से बेहाल हो गए हैं और बारिश की राह देख रहे हैं।

बिहार में कमजोर पड़ी मानसून की चाल कब रफ्तार पकड़ेगी लोगों का बस ये ही सवाल पूछ रहे हैं। बिहार में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हो रही है। प्रदेश में छिटपुट बारिश हो रही है। मानसून के कमजोर पड़ने से बिहार में कई जगह बारिश में कमी आई है। इस बीच रविवार को बिहार की राजधानी पटना सहित कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। हल्की बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। आइए अब आपको बताएं बिहार में कब एक्टिव होगा मानसून, किन जिलों में आज बारिश की संभावना है-

23 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में मानसून की 23 जुलाई से एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि इसका कोई सटीक अनुमान नहीं है। मौसम विभाग ने पहले 22 जुलाई और उसके बाद 23 जुलाई की संभावना जताई। मौसम विभाग ने बताया कि मौसमी परिस्थितियों के बनने के बाद भी मानसून की बिहार में फिर वापसी होगी। मानसून के मजबूत होने से बिहार में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी और प्रदेश के तापमान में भी कमी आएगी।

बिहार में मौसम के हाल

मौसम विभाग ने सावन के पहले दिन यानी सोमवार, 22 जुलाई को मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, पटना, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जुमई, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 23 जुलाई को राजधानी पटना समेत नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, भोजपुर, बेगूसराय, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, बांका, खगड़िया, अरवल, भभुआ, मुंगेर, जहानाबाग और जुमई में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article