पटना

Bihar Weather 23-November-2025: नवंबर का आखिरी हफ्ता बिहार में बढ़ाएगा ठंड, फिर चलेगी पछुआ हवाएं; जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है और नवंबर के अंत तक दिन की बची-खुची गर्माहट खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार 23 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं का असर बढ़ेगा, जिससे रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है बिहार का मौसम।

Image

बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23-November-2025: बिहार में अब मौसम का रुख तेजी से बदलने लगा है। नवंबर के अंत में दिन की हल्की गर्माहट साथ छोड़ने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे रात के तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही ठंड का असर अगले कुछ दिनों में साफ महसूस होगा।

सुबह-शाम ठंड बढ़ेगी, दिन में रहेगी धूप

राज्य में पिछले कई दिनों से सुबह और शाम की ठंडक और दोपहर की धूप एक साथ महसूस हो रही थी। लेकिन शनिवार की शाम से मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं। दिन में गर्माहट बरकरार रहेगी, जबकि रात के समय पारा तेज़ी से नीचे आएगा। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

और बढेगा कोहरा

आईएमडी ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में देर रात से सुबह तक हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। उत्तर बिहार में कोहरे का असर पहले ही दिखाई देने लगा है। पूर्णिया में शनिवार सुबह दृश्यता 800 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह की यात्राओं में सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि धुंध से सड़क सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

पछुआ हवा बढ़ाएगी ठंड

अगले 6-7 दिनों तक बिहार में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। पछुआ हवा की मध्यम रफ्तार (लगभग 30 किमी/घंटा तक) रात के तापमान को और नीचे धकेलेगी। शनिवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री और न्यूनतम 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

पटना में साफ आसमान, लेकिन रातें होंगी ठंडी

राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। दिन में धूप खिली रहेगी, मगर रात होते ही सर्दी तेज महसूस होगी। हवा में बढ़ती नमी और पछुआ हवाओं का असर तापमान में गिरावट के रूप में देखने को मिलेगा। शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस फारबिसगंज में और सबसे कम रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस गया में रिकॉर्ड किया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article