पटना

Bihar Weather 22-November-2025: बिहार में कल से बढ़ जाएगी ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, सेन्यार चक्रवात का होगा असर, जानें क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-November-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में ठंड ने फिर से जोर पकड़ लिया है। पछुआ हवाओं की रफ्तार घटने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार से कड़ाके की ठंड लौट सकती है और रात का पारा एक अंक में पहुंच सकता है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में जल्द शुरू होगा शीत लहर का दौर

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22-November-2025: बिहार में ठंड ने एक बार फिर से अपनी मौजूदगी मजबूत कर दी है। पिछले कुछ दिनों में पछुआ हवा की रफ्तार कम होने से रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो गई है और हवा की गुणवत्ता भी प्रभावित हुई है। अब मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक रहने वाली नहीं है। अगले 24 घंटे बाद यानी रविवार से राज्य में कड़ाके की ठंड दोबारा लौटा सकती है। अनुमान है कि रात का पारा फिर से एक अंक में पहुंच सकता है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

पूर्वी बांग्लादेश और आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और अब यह समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर देखा जा रहा है। सेन्यार नाम के इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के विकसित होने पर कुछ असर बिहार में भी दिखाई दे सकता है। आज, शनिवार के मौसम की बात करें तो ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पछुआ हवाएं लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा। देर रात से सुबह तक कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिन में हल्की धुंध बनी रह सकती है। इसके अलावा, रविवार से रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक शुष्क मौसम बना रहेगा। पछुआ हवा की रफ्तार 25 किमी/घंटा तक चल सकती है। अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। देर रात से सुबह तक कोहरा और दिन में हल्की धुंध बनी रहने की संभावना है। रविवार से रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा।

कोहरा बढ़ा रहा है दिक्कत

सुबह के समय घना कोहरा मौसम के मिजाज को और कठोर बना रहा है। दृश्यता में सबसे अधिक गिरावट पूर्णिया में दर्ज की गई, जहां केवल 800 मीटर तक ही साफ दिख पा रहा था। शुक्रवार की सुबह भी राज्य के कई जिलों में सफेद चादर जैसी धुंध छाई रही। पूर्वी चंपारण में दिन का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जबकि औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह-शाम की ठंड लगातार बढ़ रही है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में गिरावट स्पष्ट रूप से महसूस की जा सकेगी। पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मोतिहारी में यह 31.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के मु़जफ्फरपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, भागलपुर, कटिहार समेत कुछ जिलों को छोड़कर अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई। औरंगाबाद फिलहाल राज्य का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है जहां न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article