पटना

बिहार का मौसम 20-July-2025: बिहार में फिर मौसम ने ली करवट, 32 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, सुबह से ही दिख रहा असर

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राज्य में पिछले दिनों मानसून की स्थिति ढीली पड़ी थी लेकिन आज रविवार से फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने आज राज्य के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। 32 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट आया है, जिसमें राजधानी पटना भी शामिल है। आइए जानते हैं कैसा रहने वाला है आज बिहार का मौसम।

Image

बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-July-2025: बिहार में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। रविवार सुबह से राजधानी पटना, हाजीपुर और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है, जबकि अन्य हिस्सों में काले बादलों ने आसमान को ढक रखा है। नालंदा और सुपौल जैसे जिलों में बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), पटना ने आज राज्य के 32 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

19 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने विशेष तौर पर उत्तर बिहार के 19 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि अचानक मानसून की तेज सक्रियता के कारण राज्य में व्यापक स्तर पर वर्षा देखने को मिल सकती है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। आज रविवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शेखपुरा, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, समस्तीपुर, बेगूसराय, औरंगाबाद, नालंदा, गया, नवादा, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया और सहरसा जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, कटिहार, समस्तीपुर और बेगूसराय में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय और सहरसा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में मौसम अधिक गंभीर रूप ले सकता है और स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रहने की जरूरत है।

सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे खुले में न निकलें और विशेषकर बिजली के खंभों या पेड़ों से दूर रहें। किसान, यात्री और बाहर काम करने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें। राज्य में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ी थीं, लेकिन अब एक बार फिर मौसम में तेजी आई है जिससे तापमान में गिरावट के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में मौसम का यह मिजाज और भी खुलकर दिख सकता है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!