Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 20-August-2025: बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। प्रदेश के तीन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया। इस दौरान पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में मेघगर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। वहीं पटना समेत अन्य जिलों में ठनका और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। जिसकी रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। प्रदेश में 2 दिन तक कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की भी उम्मीद है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार बिहार की राजधानी पटना मंगलवार को उमस ने लोगों को परेशान किया। हालांकि रात में अचानक मौसम बदला और आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। आज भी यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई जा रही है। वहीं मुजफ्फरपुर में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। जिले में 22 और 23 अगस्त को मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा सीमांचल में भी एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।
बिहार में कहां कितनी हुई बारिश
बिहार में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश औरंगाबाद के मदनपुर में 67.4 मिमी दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्णिया के धमदाहा में 36.2 मिमी, पूर्णिया के बरहर कोठी में 24.2 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 34.2 मिमी, सहरसा के सोनबरसा में 34.8 मिमी, बेगूसराय के मटियानी में 32.6 मिमी, बेगूसराय के बरौनी में 26.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के सराय में 25.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 18.4 मिमी, कटिहार में 22.0 मिमी, मुंगेर में 17.0 मिमी, भोजपुर के सहार में 15.6 मिमी और समस्तीपुर के ताजपुर में 16.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा पटना, खगड़िया, सीतामढ़ी, अरवल, मुंगेर, गयाजी समेत कई अन्य हिस्सों में भी बारिश दर्ज की गई।
