बिहार का मौसम 19-July-2025: बिहार में फिर लौटी गर्मी, पछुआ ने बढ़ाई उमस, आज भी बरसात की उम्मीद कम

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-July-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में फिर एक बार उमस ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। राज्य भर में बारिश का सिलसिला फिर कमजोर दिखाई दे रहा है। पछुआ हवाओं ने गर्मी बढ़ा रखी है और दूसरी तरफ नदियों का बढ़ता जलस्तर बाढ़ का खतरा भी पैदा कर रहा है। ऐसे में आइए जानते जानते हैं कैसा रहेगा आज बिहार का मौसम।

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-July-2025: बिहार में मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है। राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को जहां कुछ क्षेत्रों में मामूली वर्षा दर्ज की गई, वहीं अधिकांश जिलों में सूरज की तीखेपन ने पारा चढ़ा दिया। आसमान साफ रहा और दिनभर पछुआ हवा बहती रही, जिससे उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशानी में डाला।

bihar weather 19 july ka mausam patna

बिहार में बारिश कमजोर, फिर बढ़ी उमस

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज शनिवार को भी यही स्थिति बनी हुई है। पटना सहित राज्य के अधिकांश इलाके शुष्क हैं, और मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। केवल मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर और जमुई जैसे जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

End of Feed