पटना

Bihar Weather: आज बिहार को खूब भिगोएगी बारिश, सुपौल-अररिया और किशनगंज में रेड अलर्ट, ठनका का भी खतरा

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-August-2025 पटना, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में आज पूरे राज्य में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 3 जिलों में रेड और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान कहीं अत्यधिक तेज तो कहीं बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Image

बिहार में बहुत तेज बारिश का अलर्ट (AI Image)

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-August-2025: बिहार में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है। जिससे मौसम भी ठंडा हो गया है और तापमान में भी गिरावट आई है। हालांकि लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जिससे कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। प्रदेश में बुधवार को भी बहुत से जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 3 जिलों में रेड अलर्ट और 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत तेज बारिश से अत्यधिक तेज बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

बिहार के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज सुपौल, अररिया और किशनगंज में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अत्यधिक भारी बारिश और आंधी-तूफान के साथ ठनका गिरने की संभावना है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, पटना, नालंदा और गयाजी में हेवी रेन का ऑरेंज अलर्ट है। यहां पर बहुत तेज बारिश के साथ ही वज्रपात गिरने और आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इस दौरान के साथ तेज सतही हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, अरवल, जहानाबाद में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शेष अन्य जिलों में ठनका गिरने का येलो अलर्ट है।

15 अगस्त को बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार शाम तक प्राप्त डाटा के अनुसार बिहार में 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश खगड़िया में 206 मिमी रिकॉर्ड हुई। वहीं पटना में सुबह साढ़े 9 बजे तक 19 मिमी बारिश हुई। वहीं किशनगंज में 33 मिमी प्रति घंटे की गति से तेज हवआ चली। गुरुवार को भारी बारिश के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से प्रदेश के मध्य एवं पूर्वी हिस्से में हवाएं चल सकती हैं। 15 अगस्त को भी कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article