पटना

Bihar Ka Mausam 11-Sep-2025: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, तेज हवाओं के साथ होगी वर्षा, 25 जिलों में अलर्ट जारी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-Sep-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मौसम की चाल बदलने लगी है। यहां 25 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

Image

बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Bihar Weather Today: बिहार के लोगों को बीते दिनों कुछ दिनों से उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब उन्हें राहत देने के लिए मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बारिश होने से उमस से राहत मिलेगी और तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग ने बिहार में आज यानी 11 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि दो से 3 घंटे के भीतर राजधानी पटना, वैशाली, गया समेत कई जिलों में तेज बारिश होगी। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज बिहार में मौसम का हाल और किन जिलों में झमाझम बरसेंगे मेघ।

बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, सारण, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, शिवहर, सितामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद और गयाजी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, इन सभी शहरों में 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बताया जा रहा है कि शहर में 5 से 15 एमएम प्रति घंटा बारिश हो सकती है। यानी मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। बारिश से यहां मौसम सुहावना बना रहेगा और उमस से राहत मिलेगी। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

खुले स्थानों पर न जाने की अपील

मौसम विभाग ने प्रदेश में बिजली गिरने के आसार जताते हुए लोगों से अपील की है कि वह खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे न खड़े हो। भारी बारिश के दौरान आवश्यकता न पड़ने पर घर में सुरक्षित रहें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article