पटना

Bihar Ka Mausam 11-Nov-2025: बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दी, दूसरे फेज की वोटिंग में स्वेटर-जैकेट में नजर आए लोग, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11-Nov-2025 पटना, गया, नालंदा, सिवान में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दी शुरू हो गई है। यहां लोगों को अब स्वेटर-जैकेट में देखा जा रहा है। पछुआ हवाओं से धूप का असर भी कम हो गया है, लेकिन हल्की गरमाहट से थोड़ी राहत मिल रही है।

Image

बिहार में कंपकंपा देने वाली सर्दी

Bihar Ka Mausam 11-Nov-2025: बिहार में पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। हालांकि दिन के समय धूप खिली रहने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन शाम होते ही कंपकंपा देने वाली ठंड शुरू होने लगी है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर बिहार के मौसम पर देखने को मिल रहा है। यहां चल रही हवाओं ने मौसम में सिहरन बढ़ा दी है। ठंड बढ़ने के साथ यहां कोहरा भी देखने को मिल रहा है। सुबह और देर रात में कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल रहा है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दूसरे फेज के मतदान के दिन कैसा रहेगा बिहार में मौसम

आज बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह के समय मतदान के लिए वोटिंग बूथ पर पहुंचे लोगों को गर्म कपड़ों में पैक देखा गया है। सुबह के समय कोहरे के साथ ठंड बहुत अधिक हो रही है। दोपहर में धूप खिली रहेगी, जिससे कुछ राहत मिलेगी। दिन के चढ़ने के साथ वोटिंग बूथ पर मतदाताओं की भीड़ भी बढ़ेगी। इस बीच बता दें कि बिहार में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में बिहार के तापमान में और गिरावट होगी। यहां तीन से चार डिग्री तक तापमान गिर सकता है। आने वाले तीन से चार दिनों में सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिलेगा। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए बिहार में जल्द शीतलहर का दौर शुरू हो जाएगा। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में ठंड अधिक महसूस की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article