पटना

Bihar Weather 04-October-2025: बिहार के कई जिलों में रेड अलर्ट, दिन भर आएगी बारिश, पटना में और लुढ़केगा पारा; जानें क्या कहता है IMD का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून की विदाई के सयम भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। शनिवार को कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा बिहार का मौसम।

Image

बिहार में आज होगी भारी बारिश

Photo : Times Now Digital

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 04-October-2025: बिहार में मानसूनी सिस्टम की सक्रियता का असर आज भी दिख रहा है। शनिवार को राज्य में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने सुबह मुजफ्फरपुर, वैशाली, छपरा और भोजपुर जिले में आंधी, वज्रपात और भारी बारिश के लिए तात्कालिक रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा पटना समेत दरभंगा, मधुबनी और कई जिलों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने सुपौल, मुजफ्फरपुर और सारण के लिए ऑरेंज अलर्ट और गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पटना, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

राज्य भर में अलर्ट

अपने दैनिक बुलेटिन में मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। वैशाली, दरभंगा और मधुबनी जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के चलते रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं, सुपौल, मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में अति-भारी वर्षा की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पटना, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और पूर्णिया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी और ‘शक्ति’ चक्रवात का पड़ा असर

बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और अरब सागर में उठे ‘शक्ति’ चक्रवात का कुछ असर बिहार पर भी पड़ता दिख रहा है। इससे राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से अगले 2-3 दिनों तक राज्य में लगातार झमाझम बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि 7 अक्टूबर के बाद बारिश संबंधी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी।

पटना में गिरेगा पारा

राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात से ही बारिश का दौर जारी है। शनिवार सुबह हल्की बारिश और हवा से मौसम सुहावना हो गया। अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी, जिससे दिन के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। फिलहाल पटना का अधिकतम तापमान 34°C है, जबकि दरभंगा 34.7°C के साथ सबसे गर्म जिला बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट होगी और अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article