Bihar Vidhan Sabha Chunav : जमुई में अमित शाह ने कहा बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे, रक्सौल में विपक्ष पर बरसे योगी; देखें बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट
Bihar Vidhan Sabha Chunav (बिहार चुनाव न्यूज टुडे ) : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को संपन्न हो गई। इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। मतदान के दौरान युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस बार बिहार में रिकॉर्ड संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान है और 14 तारीख को नतीजे आएंगे। पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और लालू परिवार समेत कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने मतदान किया।
हालांकि इस बार चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर मतदान बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला। वहीं राजद MLC अजय कुमार और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच सार्वजनिक रूप से हुई बहसबाजी ने सुर्खियों को तेज कर दिया। आइए बिहार चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स पर लाइव नजर रखते हैं।
Bihar Vidhan Sabha Chunav : जमुई में अमित शाह ने कहा बटन इतनी तेज दबाओ, करंट इटली तक लगे, रक्सौल में विपक्ष पर बरसे योगी; देखें बिहार चुनाव से जुड़ी हर अपडेट
वोटिंग के दौरान कुछ और खबरों ने भी सुर्खियां बटोरीं। लखीसराय में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की गाड़ी पर हमला हुआ, जिसके बाद उनकी राजद MLC अजय सिंह से तीखी बहस हो गई। वहीं पटना के मनेर में मतदान के दौरान पहचान पत्र जांच को लेकर राजद उम्मीदवार भाई वीरेंद्र ने एक दरोगा को धमकाने का विडियो सामने आया, इस मामले में उन पर FIR दर्ज कर ली गई है। इन घटनाओं ने चुनावी माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। हमारे साथ जुड़े रहिए और LIVE देखिए बिहार चुनाव से जुड़ी सारी बड़ी खबरें।
