Patna School: बिहार की राजधानी पटना में भीषणठंड के कारण कक्षा आठ तक के स्कूलों को 7 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पटना के डीएम ने यह आदेश जारी किया है।
क्या दिया आदेश
डीएम पटना ने अपने आदेश में कहा कि पटना में शीत लहर की स्थिति के कारण 2 जनवरी से 7 जनवरी, 2022 तक कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। डीएम ने कहा कि इस आदेश का पालन हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश की कॉपी भेज दी गई है। अगर किसी स्कूल ने इस आदेश का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
भयंकर ठंड
पिछले कुछ दिनों से बिहार में भीषण शीत लहर चल रही है। इससे पहले पटना में 31 दिसंबर, 2022 तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया था। आठ जनवरी को रविवार है। इस तरह से अब स्कूल 9 जनवरी से खुलेंगे।
पंजाब में भी स्कूल बंद
इसी तरह, पंजाब सरकार ने रविवार को सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 8 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य के सभी स्कूल 2 जनवरी को भी नहीं खुलेंगे। पंजाब में स्कूल 9 जनवरी 2023 को खुलेंगे।
और बढ़ सकती है छुट्टी
अभी के आदेश के अनुसार तो आठ जनवरी तक स्कूल बंद हैं, लेकिन अगर मौसम सही नहीं हुआ तो स्कूल आगे के लिए भी बंद हो सकते हैं। हालांकि इसकी संभावना कम ही है।
