चण्डीगढ़

Punjab School: पंजाब में 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, बढ़ती ठंड के कारण मान सरकार ने छुट्टियां बढ़ाईं

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 18, 2023, 03:43 PM IST

Punjab School: पंजाब में स्कूल अब 9 जनवरी को खुलेंगे। राज्य सरकार ने 20 दिसंबर को 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के बड़े हिस्से में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य में घने कोहरे का अनुमान जताया है।

Image

पंजाब में 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Photo : BCCL

Punjab School: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने स्कूलों की छुट्टियों को और बढ़ाने का फैसला किया है। ठंड के कारण अब पंजाब के सभी स्कूल आठ जनवरी तक बंद रहेंगे। अब स्कूल 9 जनवरी को खुलेंगे। हालांकि मौसम खराब रहने पर इसमें आगे भी बढ़ोतरी किए जाने की संभावना है।

शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

पंजाब सरकार ने राज्य में कड़ाके की ठंड को देखते हुए रविवार को स्कूलों की छुट्टियां एक हफ्ते के लिए बढ़ा दी हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- 'राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में पंजाब के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में छुट्टियां दो जनवरी से बढ़ाकर आठ जनवरी कर दी गई हैं।'

पंजाब में कब खुलेंगे स्कूल

पंजाब के स्कूल अब 9 जनवरी को खुलेंगे। राज्य सरकार ने 20 दिसंबर को 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया था। पिछले कुछ दिनों से पंजाब के बड़े हिस्से में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य में घने कोहरे का अनुमान जताया है।

बढ़ सकती है छुट्टियां

हालांकि अगर ठंड और कहर बरपाता है तो सरकार विंटर वेकेशन को और आगे बढ़ाने का फैसला ले सकती है। जिस तरह का अभी मौसम हैं, अगर वैसा ही मौसम रहा तो 9 जनवरी को भी स्कूल खुलना मुश्किल लग रहा है। अगर ठंड में गिरावट आती है तो सरकार स्कूलों को खोल सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!