पटना

Bihar School closed: बिहार में शीतलहर के चलते शिक्षा विभाग ने जारी किया अहम आदेश, इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 27, 2022, 12:16 PM IST

Bihar School & Colleges Closed News Today: बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच 26 दिसंबस से सभी सरकारी स्कूल बंद होने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक शीतलह के चले सभी सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश रहेगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : BCCL

Bihar School & Colleges Closed News Today in Hindi 2022: बिहार के पटना में शीत लहर की स्थिति के मद्देनजर कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल सोमवार से साल के अंत तक बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट (DM) ने एक नोटिस में कहा, 'शीत लहर की स्थिति को देखते हुए, पटना में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।' दरअसल मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में भीषण कोहरे और शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है जिसके बाद यह आदेश जारी किया गया है।

पड़ेगी शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक, 'अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कई/कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। क्षेत्र में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में नमी में कमी की संभावना के कारण तीव्रता में धीरे-धीरे कमी और उसके बाद और फैल सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को दोपहर 3.30 बजे कहा, अगले 3-4 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की भविष्यवाणी

इस बीच, आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति बहुत संभव है। मौसम विभाग के मुताबिक, 'अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति और तीव्रता में धीरे-धीरे कमी और उसके बाद अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति के साथ फैलने की संभावना है।'

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें