पटना

Bihar : देह व्यापार के दलदल में फंसी थीं लड़कियां, 271 का रेस्क्यू; 506 लड़के भी शोषण मुक्त

बिहार पुलिस ने ‘देह व्यापार' में धकेली गईं और 'शोषण' की शिकार 271 लड़कियों को मुक्त कराया है। इतना ही नहीं बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किये गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया।

Image

(सांकेतिक फोटो)

पटना : बिहार पुलिस ने पिछले छह महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में तलाश अभियान चलाकर 271 लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनका ‘‘शोषण किया जा रहा था और देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान कथित तौर पर बंधुआ मजदूरी के लिए मजबूर किये गए कुल 506 लड़कों को भी मुक्त कराया गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि मुक्त कराई गईं 153 लड़कियों का शोषण किया जा रहा था और उन्हें ऑर्केस्ट्रा समूह में नाचने के लिए मजबूर किया जाता था, जबकि 118 लड़कियों को जनवरी 2025 से देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया था।

पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 23 महिलाओं समेत 191 लोगों को गिरफ्तार किया है। बयान में कहा गया है, ‘‘रोहतास, सीवान, सारण, बेतिया, गोपालगंज और बेगूसराय में पुलिस और एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) के सदस्यों द्वारा संयुक्त तलाश के बाद नाबालिग लड़कियों और लड़कों को मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गईं लड़कियों में से ज्यादातर नेपाल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा, दिल्ली, पंजाब और मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं।

इसमें कहा गया है कि ‘‘लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेलने’’ के लिए विभिन्न जिलों में कम से कम 231 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं और ‘‘ऑर्केस्ट्रा समूहों में जबरन नृत्य कराने और शोषण करने के संबंध में 14 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article