पटना

रो देंगे आप! Gaya में आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बेटी ने की ICU में शादी, 2 घंटे बाद ही मां ने तोड़ दिया दम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 26, 2022, 05:55 PM IST

मां की आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए बिहार के गया (Gaya) में एक बेटी ने अस्पताल में ही शादी कर ली। बेड में बीमार मां लेटी रही और बेटी उन्हीं के सामने फेरे लेती रही है। डॉक्टरों के सामने ही दुल्हे ने लड़की को वरमाला पहनाई और पंडित मंत्रों के उच्चारण करते रहे।

Image

गया में अस्पताल में ही लड़की ने की शादी (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

पटना: बिहार (Bihar) के गया (Gaya) जिले से एक भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां आईसीयू में बीमार मां के सामने ही बेटी ने शादी करके उनकी अंतिम विदाई दी। आमतौर पर शादी के बाद मां, बेटी की विदाई करती है, लेकिन यहां बेटी ने उन्हें विदाई है।

मां की अंतिम इच्छा

दरअसल लड़की की मां की तबीयत काफी खराब थी, डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था। तभी मां ने बेटी की शादी की इच्छा जता दी। बेटी और दामाद ने वहीं शादी की और फिर आशीर्वाद देने के दो घंटे बाद ही मां की मृत्यु हो गई।

तय हो गई थी शादी

लड़की और लड़के दोनों गया जिले के ही रहने वाले हैं। परिवारों ने दोनों की शादी तय कर दी थी। आज की तारीख यानि कि 26 December 2022 को सगाई होनी थी। दोनों ही घरों में सगाई की तैयारी चल रही थी। इसी बीच शनिवार को मां की तबीयत खराब हो गई। महिला को हार्ट की समस्या थी और उन्हें सगाई से दो दिन पहले ही हार्ट अटैक आ गया। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने दिया जवाब

महिला को जब अस्तपताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिवार को पता चला कि मां के पास सिर्फ 24 घंटे का ही समय है। जिसके बाद मां ने बेटी की शादी की इच्छा जता दी। परिजन पहले तो सोचे फिर लड़के वालों से बात की गई। लड़के वाले भी शादी के लिए तैयार हो गए।

डॉक्टरों ने दी इजाजत

लड़के वाले जब तैयार हो गए तो अस्पताल से शादी के लिए बात की गई, क्योंकि इस स्थिति में महिला को कहीं ले जाना संभव नहीं था। डॉक्टरों ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शादी की इजाजत दे दी। जिसके बाद अस्पताल में ही लड़की की शादी करवाई गई। लड़की ने रोते-रोते फेरे लिए। इस शादी के समय घर पूरा सदस्य रोता हुआ दिखा। शादी जब हो गई और दूल्हा दुल्हन ने आशीर्वाद ले लिया, उसके दो घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article