मुंबई

'दुल्हन दिला दो साहब', जब बारात ले दूल्हा पहुंच गया कलेक्टर ऑफिस, जानें फिर क्या हुआ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 12:03 AM IST

महाराष्ट्र के सोलापुर में इस बारात में बैंड बाजे के साथ-साथ दूल्हे ने बारात निकाली। इस बारात के समय का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह बारात डीएम ऑफिस तक गई और दुल्हन के लिए बकायदा एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मार्च का आयोजन एक संस्था ने किया था।

Image

बारात लेकर डीएम ऑफिस पहुंचा दूल्हा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

कभी देखा है, दुल्हन के लिए मार्च...नहीं न तो ऐसा मार्च निकला है और वो भी डीएम ऑफिस तक यह मार्च गया और शादी कराने के लिए बकायदा एक ज्ञापन सौंपा गया। इस बारात में दूल्हा बैंड बाजे के साथ बारातियों के साथ पहुंचा था।दु

दुल्हन मोर्चा

यह बारात महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में निकाला था। इस मार्च को 'दुल्हन मोर्चा' का नाम दिया दिया था। कलेक्टर को सौंपे गए यह अनुरोध किया गया है कि राज्य सरकार योग्य अविवाहितों के लिए दुल्हनों की व्यवस्था करे। जिन लड़कों की शादी नहीं हो रही है, उसकी शादी कराए।

कई कुंवारे पहुंचे

इस मार्च में कई अविवाहित लोग शादी के गाउन पहने, घोड़ों पर सवार होकर और बैंड बाजे के साथ कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने अपने लिए दुल्हन की मांग की। इस मार्च को ज्योति क्रांति परिषद ने आयोजित किया था। इसके संस्थापक रमेश बारस्कर ने कहा- "लोग इस मोर्चे का मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन वास्तविकता यह है कि शादी योग्य उम्र के युवाओं को सिर्फ इसलिए दुल्हन नहीं मिल रही है क्योंकि राज्य में पुरुष-महिला अनुपात खराब है।"

सरकार को ठहराया जिम्मेदार

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में लिंगानुपात प्रति 1,000 लड़कों पर 889 लड़कियों का है। बारस्कर ने दावा किया- "यह असमानता कन्या भ्रूण हत्या के कारण मौजूद है और सरकार इस असमानता के लिए जिम्मेदार है।"

सरकार कराए शादी

मार्च निकालने वाले दूल्हों ने कहा कि सरकार मानें या न मानें लेकिन स्थिति बहुत खराब है, लड़कियों की संख्या कम हो चुकी है, जिसके कारण लड़कों की शादी नहीं हो रही है। सरकार इस मुद्दों को संज्ञान में ले।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें