पटना

Bihar: साल के अंतिम दिन नीतीश कैबिनेट के सभी सदस्यों ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा, तेजस्वी के पास है इतना कैश

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 1, 2023, 09:43 AM IST

साल के अंतिम दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी मंत्रियों ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक किया। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास जहां नकद 75000 रुपये हैं तो वहीं उनकी पत्नी राजश्री के हाथ में 125000 रू है।

Image

तेजस्वी और नीतीश कुमार

Photo : BCCL

Nitish Kumar and Tejashwi Yadav: साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के सभी सदस्यों ने अपनी संपत्ति का सार्वजनिक तौर पर खुलासा कर दिया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 28135 रुपिया नगद है जबकि मुख्यमंत्री के नाम पर एक इको स्पोर्ट्स गाड़ी है वही दो सोने की अंगूठी भी है इसके अलावा कुछ घरेलू सामान है कुल मिलाकर इनकी संपत्ति 16 लाख 68 हजार 869 है जबकि अचल संपत्ति के रूप में रेजिडेंशियल भवन सांसद बिहार कोऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसायटी द्वारिका दिल्ली में है।

तेजस्वी की पत्नी के पास है इतने नकद

साल के अंतिम दिन उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपने संपत्ति की घोषणा कर दिया है तेजस्वी यादव के पास ₹75000 नगद हैं जबकि उनकी पत्नी के पास ₹125000 हैं तेजस्वी यादव ने 37000 से अधिक रुपए पत्नी को दिए हैं तेजस्वी यादव के पास खेती योग्य भूमि फुलवारी शरीफ के पलंगा में 2 बीघा जमीन है गोपालगंज के फुलवरिया में 19 डिसमिल के अलावा 10 कट्ठा है वही फुलवारी शरीफ में 21 कट्ठा जमीन है गैर कृषि योग्य भूमि में दानापुर के सगुना मोड़ में 3402 स्क्वायर फीट दानापुर के धनौत में 8 कट्ठा चितकोहरा में 3 कट्ठा है वही गोपालगंज में 3 कट्ठा जमीन है।

वेबसाइट पर डाली डिटेल्स

नीतीश तेजस्वी यादव के साथ साथ मंत्री विजय चौधरी मंत्री विजेंद्र यादव मंत्री आलोक कुमार मेहता मंत्री चंद्रशेखर मंत्री अशोक चौधरी मंत्री संजय कुमार झा के साथ साथ सभी कैबिनेट के मंत्री ने अपने अपने संपत्ति का खुलासा कर दिया है संपति का पूरा विवरण बिहार सरकार के वेबसाइट पर डाल दिया गया है।

किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article