बिहार की राजधानी पटना से दो बड़े शहरों के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि इससे पटना समेत यूपी और पश्चिमी बंगाल के लोगों को लाभ होने वाला है। क्योंकि पटना से कोलकाता के हावड़ा और यूपी के लखनऊ तक ट्रेन चलाई जाएगी। इन स्थानों पर यात्रा करने के शौकीनों के लिए यह एक बड़ी खबर है। इससे न केवल उनके समय की बचत होगी, बल्कि उनकी यात्रा की आरामदायक और सुविधाओं से भरी होगी। बता दें कि पहले से इन दो रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चल रही है। लेकिन अब पटना से इन दो शहरों के लिए चलने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 16 बोगी की होगी। आइए आपको इसके बारे में और बताएं -
यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ी बोगियों की संख्या
जानकारी के अनुसार, इन दोनों रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की संख्या दोगुनी करने का फैसला लिया है। इन दोनों रूटों पर अब 16 बोगी वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
राजधानी से जुड़ेगी राजधानी
बता दें कि पटना से शुरू होने वाली 16 बोगियों की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के पहले फेस में राजधानी पटना से यूपी की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर के बीच ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिससे दो राज्यों की राजधानी को जोड़ा जाएगा। पटना और लखनऊ के बीच चलने वाली ट्रेन की संख्या 22345/22346 है। अधिकारी ने बताया कि इस वंदे भारत ट्रेन के रैक में बदलाव किया जाएगा। पहले फेज में चलने वाली 16 बोगियों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटना पहुंच चुकी है।
दूसरा फेज में वंदे भारत ट्रेन पटना से हावड़ा के बीच चलेगी। बताया जा रहा है कि दूसरे फेज में चलने वाली वंदे भारत ट्रेन भी जल्द ही पटना पहुंचने वाली है। इसके बाद दोनों ट्रेनों का ट्रायल रन किया जाएगा। ट्रायल के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद परिचालन शुरू किया जाएगा।
आठ बोगियों ट्रेनों का क्या होगा
जानकारी के मुताबिक, 16 बोगियों वाली नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद आठ बोगियों वाली रैक को चेन्नई भेजा जाएगा। बता दें कि 24 दिसंबर 2023 में पटना से पश्चिम बंगाल के हावड़ा तक जाने वाली 8 बोगियों वाली की वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया गया था। वहीं पिछले साल 12 मार्च को ही पटना से लखनऊ के गोमतीनगर के लिए 8 बोगियों वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। लेकिन अब इन ट्रेनों को चेन्नई भेजा जाएगा।
