पटना

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद! घर में घुसकर महिला को मारी गोली, मौत

पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय चंदा देवी की देर रात अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। महिला घटना के समय अकेली थीं। सुबह ग्रामीणों को जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस, डीएसपी और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Bihar Murder News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुईया मोड़ पर रहने वाली 55 वर्षीय महिला चंदा देवी की हत्या हो गई। अपराधियों ने महिला को घर में घुसकर गोली मार दी। उमाशंकर प्रसाद की पत्नी चंदा देवी घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

सुबह जब ग्रामीणों को इस वारदात की जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही तुरकौलिया थाना पुलिस, डीएसपी दिलीप कुमार और एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

खिड़की से मारी गोली

घटना के वक्त महिला घर में सो रही थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने खिड़की से महिला को गोली मार दी। महिला को सीने में गोली लगी और पीठ से बाहर निकल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अब तक हत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और बहुत जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article