पटना

Bihar Weather: बिहार में मानसून जोरदार; तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ मूसलधार बारिश, 38 जिलों में अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 August 2025 पटना, मुजफ्फरपुर , भागलपुर और गया में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में 2 अगस्त को मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। राज्य के सभी 38 जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासकर उत्तर-पूर्वी जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश से नदियों के जलस्तर में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

Image

बिहार में आज का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 2 August 2025: बिहार में आज 2 अगस्त यानी शनिवार को मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के सभी 38 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। खासकर उत्तर-पूर्वी बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। सुबह से ही कई इलाकों में मूसलधार बारिश दर्ज की जा रही है। पटना, गया, भागलपुर और मुजफ्फरपुर सहित कई प्रमुख जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है और शहरी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। सभी जिलों में आपदा नियंत्रण कक्ष पूरी तरह अलर्ट पर हैं और अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आईएमडी के मुताबिक, मॉनसून की द्रोणिका इस समय दरभंगा के ऊपर से गुजर रही है, जिससे प्रदेश में बारिश की तीव्रता बढ़ गई है। 5 अगस्त तक राज्य के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय रहेगा। उत्तर, पूरब, पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। विशेष रूप से 3 अगस्त को उत्तर बिहार के 19 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में कुछ गिरावट देखी जा सकती है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

आज बिहार के 32 जिलों में अधिकांश स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल जिलों में भी कई इलाकों में झमाझम बारिश की प्रबल आशंका जताई गई है। राज्य भर में तेज हवाएं 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जिसके साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। इसको देखते हुए पूरे बिहार के 38 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों के लिए आज का दिन बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। अररिया और किशनगंज में अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है, जबकि मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में अति भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय, सुपौल, खगड़िया, मुंगेर और भागलपुर में भी भारी बारिश की उम्मीद है।

बिहार में आज का तापमान का हाल

मौसम विभाग की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के प्रमुख शहरों में आज का मौसम कुछ इस प्रकार रहा। पटना में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 69 रहा। मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, तथा यहां की वायु गुणवत्ता 52 रही। गया में तापमान अधिकतम 31.7 डिग्री और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि AQI 63 रहा। पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक 46 रहा। भागलपुर में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और AQI 50 रहा।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान