पटना

Bihar: CM नीतीश का एक और बड़ा ऐलान, अब पत्रकारों की पेंशन हुई दोगुनी से भी ज्यादा

बिहार सरकार ने चुनाव से पहले पत्रकारों को बड़ी सौगात दी है। पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत मासिक पेंशन दोगुनी से भी अधिक कर दी गई है। इसके साथ ही पत्रकार की मृत्यु पर उनके आश्रित जीवनभर 10 हजार मासिक पेंशन पाएंगे।

Image

बिहार में अब पत्रकारों को 15 हजार रुपये मिलेगी पेंशन (फाइल | PTI)

Photo : PTI

Bihar News: बिहार चुनाव से पहले सरकार की ओर से हो रही लगातार घोषणाओं में एक और बढ़ोतरी हुई है। अबकी बार लाभार्थी पत्रकार हैं। उनके पेंशन की राशि को दोगुने से भी ज्यादा कर दिया गया है। बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी।

मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री ने लिखा कि "मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।"

आश्रितों को मिलने वाले पेंशन में भी बढ़ोतरी

बिहार सरकार की ‘पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ 60 वर्ष से अधिक उम्र के बिहार के मूल निवासी पत्रकारों के लिए है, जो अखबारों या मान्यता प्राप्त मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। यह पेंशन पत्रकार के जीवनकाल तक मिलती है और उनके निधन के बाद आश्रितों को भी लाभ मिल सकता है। आश्रितों को मिलने वाले पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि दिवंगत पत्रकारों के आश्रित पति या पत्नी को अब हर माह 10 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी, जबकि पहले यह राशि 3 हजार रुपये थी। यह निर्णय उनके सम्मानजनक जीवनयापन और पत्रकारिता के प्रति समर्पण को सराहते हुए लिया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारी author

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृ... और देखें

End of Article