पटना

होली के बाद बिहार में होगा सत्ता परिवर्तन- RJD विधायक विजय मंडल का बड़ा दावा, महागठबंधन में होगा 'खेला'

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 21, 2023, 07:50 PM IST

बिहार में कई बार यह सामने आ चुका है कि नीतीश कुमार अब तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए तैयार है। कई मौकों पर वो इशारा भी कर चुके हैं। हालांकि तेजस्वी को सीएम की कुर्सी कब मिलेगी इसका पता नहीं। कहा जा रहा है कि राजद को डर ये भी है कि कहीं नीतीश अपनी बात से मुकर न जाएं।

Image

बिहार में सीएम पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार?

बिहार (Bihar) में होली (Holi) के बाद सत्ता परिवर्तन होगा...ऐसा दावा राजद के एक विधायक ने किया है। इस दावे के बाद से बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कहा जा रहा है कि महागठबंधन में सीएम पद को लेकर खींचतान शुरू हो चुकी है, जो सही संकेत नहीं है।

क्या है दावा

राजद के विधायक विजय कुमार मेंडल ने मंगलवार को दावा किया कि मार्च 2023 में नीतीश कुमार की जगह पार्टी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा- "तेजस्वी जल्द ही अगले सीएम बनेंगे। वह फगुआ (होली का त्योहार) के बाद शपथ लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है क्योंकि नीतीश कुमार राष्ट्रीय राजनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगे।"

JDU ने क्या कहा

राजद विधायक के इस दावे के बाद जैसे ही राजनीतिक हलचल मची जेडी-यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तुरंत इस पर सफाई देते हुए इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम चेहरा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि 2025 में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा?

नीतीश का इशारा

हाल के दिनों में, नीतीश कुमार ने कुछ ऐसे बयान दिए हैं जिसके कारण तेजस्वी यादव की भूमिका के बारे में और भ्रम पैदा हुआ है। पिछले हफ्ते उन्होंने कांग्रेस नेताओं से कहा था कि वे तेजस्वी यादव से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में बात करें, उनसे नहीं। पिछले दिसंबर में, नीतीश ने सभी को चौंकते हुए कहा था कि हम लोगों को 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को आगे करना है। तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article