पटना

छठ-दीवाली पर घर लौटना हुआ सस्ता, बस किराए में भारी छूट का ऐलान; बिहार से इन शहरों के लिए चलेंगी बसें

Bihar Festival Special Bus Fare: बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने त्योहारी सीजन में प्रवासी बिहारवासियों को राहत देने के लिए बस किराए में बड़ी छूट की घोषणा की है। छठ, दिवाली और दुर्गा पूजा के दौरान 20 सितंबर से 30 नवंबर तक चलने वाली बस सेवाओं में यात्रियों को 1,000 रुपये से अधिक तक की बचत होगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Bihar Bus on Festival: त्योहारी सीजन में घर लौटने वाले प्रवासी बिहारवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम (BSRTC) ने छठ, दिवाली और दुर्गा पूजा जैसे त्योहारों को देखते हुए बस किराए में विशेष छूट की घोषणा की है। जिसके तहत टिकट बुकिंग 1 सितंबर से शुरू हो चुकी है और यह सुविधा 20 सितंबर से 30 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी। इस पहल से प्रवासी बिहारवासी त्योहारों पर सुरक्षित और सस्ती यात्रा कर सकेंगे।

बिहर से जाने वाली बसों का किराया

निगम द्वारा जारी किराया सूची के अनुसार, भागलपुर से अंबाला रूट पर एसी स्लीपर बस का किराया पहले 3,603 रुपये था, लेकिन छूट के बाद यात्रियों को केवल 2,490 रुपये चुकाने होंगे। यानी यात्रियों को 1,113 रुपये की बचत होगी। इसी तरह पटना-दिल्ली रूट पर एसी बस का किराया 1,873 रुपये की जगह अब सिर्फ 1,254 रुपये देना होगा। नॉन-एसी बसों पर भी राहत दी गई है। उदाहरण के लिए, दिल्ली से पटना के लिए पहले किराया 1,527 रुपये था, लेकिन छूट के बाद यह घटकर 1,133 रुपये रह गया है।

भागलपुर से अंबाला रूट (AC Sleeper Bus)

  • पुराना किराया: 3,603 रुपये
  • छूट के बाद किराया: 2,490 रुपये
  • बचत: 1,113 रुपये
पटना से दिल्ली रूट (AC Bus)
  • पुराना किराया: 1,873 रुपये
  • छूट के बाद किराया: 1,254 रुपये
  • बचत: 619 रुपये
दिल्ली से पटना रूट (Non-AC Bus)
  • पुराना किराया: 1,527 रुपये
  • छूट के बाद किराया: 1,133 रुपये
  • बचत: 394 रुपये

बिहार से इन राज्यों के लिए मिलेंगे बसें

त्योहारों के दौरान बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लिए बस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। BSRTC की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट बुकिंग को सरल बनाया गया है, ताकि यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह पहल प्रवासी बिहारियों के लिए त्योहारों में घर लौटने का सफर और भी आसान बना देगी।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article