पटना

बिहार विधानसभा चुनाव : आसमान में दिखेगी सियासी जंग, हेलीकॉप्टरों से प्रचार की तैयारी; हेली-कैब बुकिंग की बढ़ी डिमांड

Bihar Assembly Election 2025 : शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए एक दिन में कई रैलियों में भाग लेंगे। ऐसे में रोड के जरिए जनसभाओं में पहुंचना आसान नहीं होगा, लिहाजा हेलीकॉप्टर का ही सहारा लेना होगा।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istcok)

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। राज्य में कुल 90,712 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13,911 शहरी क्षेत्रों में और 76,801 ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। वहीं, वहीं राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। चुनाव आयोग के तारीखों के ऐलान के बाद से नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के लिए एक दिन में कई रैलियों में भाग लेंगे। ऐसे में रोड के जरिए जनसभाओं में पहुंचना आसान नहीं होगा, लिहाजा हेलीकॉप्टर का ही सहारा लेना होगा।

पटना एयरपोर्ट पर बना कमांड सेंटर

विधानसभा चुनाव के एलान के बाद पटना एयरपोर्ट चुनावी गतिविधियों का ‘कमांड सेंटर’ बनने जा रहा है। लिहाजा, सुबह से लेकर शाम तक हेलीकॉप्टरों की आवाज से गूंजने वाली है। यानी इस बार सियासी मुकाबला हवा में भी लड़ा जाएगा। यही कारण है कि इस बार बिहार में चुनावी माहौल हेलिकॉप्टर और कैब सेवाओं की मांग बढ़ रही है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में रैलियों और जनसभाओं के सिलसिले में राजनीतिक दलों और नेताओं की आवाजाही बढ़ने से हेलिकॉप्टर बुकिंग में ज़बरदस्त उछाल देखा जा रहा है। सिर्फ नेता ही नहीं, बल्कि उनके चुनावी प्रबंधन दल और कार्यकर्ता भी यात्रा के लिए कैब सेवाओं का भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इससे राज्य के ट्रैवल और एविएशन सेक्टर में इस समय भारी गतिविधि देखी जा रही है।

हेलिकॉप्टर की बढ़ी डिमांड

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार की प्रमुख ट्रैवल सर्विस कंपनी BiharTrip.com के प्रवक्ता ने बताया कि हम कई वर्षों से बिहार में हेलिकॉप्टर सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, लेकिन इस चुनावी सीजन में बुकिंग का स्तर पहले से कहीं अधिक है। हालांकि, अधिकांश बुकिंग राजनीतिक दलों और नेताओं की ओर से आ रही हैं जो एक ही दिन में कई जिलों का दौरा करना चाहते हैं। चूंकि, चुनाव का समय इस बार त्योहारों के साथ पड़ रहा है, इसलिए डिमांड और बढ़ गई है।

बिहार ट्रिप डॉट कॉम. की पटना ने बताया कि लोग दीपावली और छठ पूजा मनाने के लिए अपने घर लौट रहे हैं, जिससे रोज़ सैकड़ों कैब और टैक्सी बुकिंग की इन्क्वारी मिल रही है। त्योहारी सीज़न और चुनावी गतिविधियों के चलते कैब सेवाओं की मांग कई गुना बढ़ गई है। यात्री सीधे उनकी वेबसाइट पर जाकर किराए से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।

पटना एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, प्रतिदिन 12 से 15 हेलीकाप्टर 10 अक्टूबर से उड़ान भरेंगे। कुल 30 हेलीकॉप्टरों की पार्किंग क्षमता के लिहाज से एयरपोर्ट प्रबंधन पूरी तैयारी की है। सुबह आठ बजे से उड़ानें शुरू होंगी और शाम छह बजे तक लौट आएंगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article