पटना

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, दो दिनों तक शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत; जानें आज का मौसम

नए साल की शुरुआत बिहारवासियों के लिए ठंडी रही। प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 24 घंटों में मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। हिमालय क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी और बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिनभर धूप खिली नहीं और ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड ने अपना प्रचंड रूप ले लिया है। नए साल की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया। हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और बर्फीली पछुआ हवाओं के कारण बिहार के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर धूप नदारद रही, और ठंडी हवाओं ने गलन को और बढ़ा दिया।

भागलपुर और कोसी क्षेत्र में ठंड का असर

भागलपुर में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। ठंडी बर्फीली हवाओं के कारण लोग दिनभर ठिठुरते नजर आए। वहीं, पूर्णिया में बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे और बादलों के कारण सूर्य के दर्शन दुर्लभ रहे। पूर्णिया का मौसम शिमला और दार्जिलिंग जैसा प्रतीत हुआ।

सुपौल और कटिहार में कैसा है मौसम

सुपौल में पछुआ हवा के चलते अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा की गति 8 किमी/घंटा रही, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई। कटिहार में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरा। ठंड का यही हाल सहरसा, मधेपुरा और कोसी-सीमांचल के अन्य जिलों में भी देखने को मिला।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय क्षेत्र में हो रही भारी बर्फबारी का असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते तेज पछुआ हवाएं बिहार और उत्तर भारत में ठंड बढ़ा रही हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे में किसी बड़े सुधार की संभावना नहीं है, और ठंड का यह सिलसिला कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article