पटना

Bihar Aaj Ka Mausam, 25 December 2024: बिहार में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता

बिहार में मौसम का मिजाज इस साल कुछ अलग ही नजर आ रहा है। दिसंबर के अंत होने को है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी तक नहीं पड़ी है। इस बदले हुए मौसम ने आम जनजीवन के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। रबी फसल के लिए ठंड जरूरी होती है, लेकिन देरी से आ रही सर्दी से फसलों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Aaj Ka Mausam, 25 December 2024: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ रबी फसल भी प्रभावित हो रही है। दिसंबर के अंत में भी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने से किसान चिंतित हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण कुछ जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं का अभाव

मौसम विज्ञानी आशीष कुमार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का अभाव और बर्फीली पछुआ हवाओं में कमी के कारण तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। जलवायु परिवर्तन भी मौसम में बदलाव का एक कारण है। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रो. प्रधान पार्थ सारथी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की आवृत्ति कम होने से उत्तरी पश्चिमी हवा का आना भी कम हुआ है, जिसके कारण कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है।

रबी फसल के लिए खतरा

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर के कृषि मौसम विज्ञानी डा. वेद प्रकाश ने बताया कि न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहना रबी की प्रमुख फसलों के लिए अच्छा नहीं है। हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी कई फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 40-72 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण 27 से 29 दिसंबर के बीच राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिमी भागों के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण मध्य भागों के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय व जहानाबाद जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है। बुधवार को पटना सहित कई जगहों पर सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। उत्तर-पूर्व और दक्षिण पूर्व भागों के कुछ स्थानों पर घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को क्या रहा तापमान?

मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि समस्तीपुर के पूसा में 6.8 डिग्री सेल्सियस प्रदेश का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, 12 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन पटना सहित कई अन्य जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article