पटना

Bihar Weather: बिहार में 13 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, कई जिलों में घने कोहरे का Alert; जानें आज का मौसम

Bihar Weather Report: बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बिहार में तापमान डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इसके साथ ही कई जिलों में घने कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Bihar Weather Report: बिहार में इन दिनों मौसम में फिर से बदलाव दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में इन दिनों ठंड बढ़ने लगी है। ठंडी हवाओं का बहाव तेज होने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक नीचे आ गया है और अभी इसमें और गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में इसके तीन डिग्री तक और नीचे आने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कुछ जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। बिहार के पूर्वी चंपारण किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, सीवान, सीतामढ़ी में कोहरा छाया रहेगा। विभाग ने ऐसे में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि बिहार में अगले तीन दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी ने बताया कि अगले तीन दिनों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तापमान कम होगा, जिससे आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

बिहारः आज का मौसम

बता दें कि बिहार में आज यानी कि 17 नवंबर को मौसम का मिलाजुला असर दिखा। बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, किशनगंज, सुपौल और अररिया में घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा मौसम विभाग ने वैशाली, सारण, सहरसा, भोजपुर, बेगूसराय, भागलपुर, कटिहार और मुंगेर में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में 13 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

बिहार में बीते दिन तापमान में कमी देखी गई। पारा लुढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। आईएमडी ने बताया कि शनिवार को बांका में 12.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह बिहार में अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। इसके अलावा जमुई में 13.9, मोतिहारी में 14.6, सासाराम में 14.7, अरवल में 14.8, वैशाली में 15.5, बक्सर और मुंगेर में 15.6 और औरंगाबाद में 15.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article