पटना

बिहार को एक और Vande Bharat की सौगात, पटना से भोपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 3 राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

भोपाल और पटना के बीच जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से दोनों शहरों के बीच का सफर केवल 12 से 13 घंटे में ही पूरा हो सकेगा। साथ ही यूपी, बिहार और एमपी के यात्रियों को भी इस ट्रेन का फायदा मिल सकेगा। वंदे भारत ट्रेन से पटना और भोपाल का लंबी दूरी का सफर कम समय में और आरामपूर्वक तय हो सकेगा।

Image

वंदे भारत ट्रेन (फाइल फोटो)

Bhopal Patna Vande Bharat Train: बिहार के लोगों को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। जल्द ही पटना और भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन रफ्तार भरने वाली है। जिससे पटना और भोपाल के बीच का सफर कम समय में पूरा हो जाएगा। साथ ही लोगों को आरामदायक सफर भी मिलेगा। इस ट्रेन के शुरू होने से तीन राज्यों के यात्रियों का फायदा होगा। इससे बिहार, मध्य प्रदेश और यूपी की कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी। पटना और भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन आगामी दो महीनों में शुरू हो सकता है।

भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए वंदे भारत

रिपोर्ट्स के अनुसार भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से दो नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की योजना है। जिसमें एक ट्रेन भोपाल से पटना और दूसरी भोपाल से लखनऊ के बीच चलेगी। इन दोनों रूट पर वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया। इसकी मंजूरी मिलने के बाद ट्रेन के संचालन, रूट और किराए को अंतिम रूप दिया जाएगा। इस ट्रेन का रखरखाव पटना में ही होगा। यह जिम्मेदारी दानापुर रेल मंडल को दी जाएगी।

भोपाल और पटना के बीच 12 घंटे में पूरा होगा सफर

पटना और भोपाल के बीच की दूरी 1000 किलोमीटर से ज्यादा है। वर्तमान में इस रूट पर अन्य ट्रेनों से यात्रा करने पर 18 से 20 घंटे का समय लगता है। लेकिन वंदे भारत से यह सफर महज 12 से 13 घंटे में ही पूरा हो सकेगा। इस ट्रेन के चलने से पटना और भोपाल के बीच यात्रा में करीब 6 से 7 घंटे का समय बचेगा। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो अगले दो महीनों में वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बिहार में चल रही वंदे भारत ट्रेनें

गौरतलब है कि वर्तमान में पटना से रांची, हावड़ा और बिहार के अन्य मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भोपाल के लिए वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को बेहतर, तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article