Best Places to Visit in Bihar: क्रिसमस और नए साल पर आपके पास राजधानी पटना के अलावा आसपास घूमने की कई जगह हैं। इसमें नालंदा स्थित नालंदा विश्वविद्यालय है। यह स्थल बेहद लोकप्रिय है। जानकारों का कहना है कि जैन तीर्थंकर महावीर यहां 14 मानसून रहे थे। भगवान बुद्ध ने नालंदा में आम के बगीचे में भाषण दिया था। इतना ही नहीं प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्येन त्सांग ने यहां का दौरा किया था। वह दो साल यह रहे थे।
यहां आप सड़क मार्ग से अपने निजी वाहन या परिवहन निगम की बस के माध्यम से जा सकते हैं। पटना शहर से ढाई घंटे का सफर है। इसके अलावा गया जिला स्थित बोधगया बेहद लोकप्रिय जगह है। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए दुनिया की अलग-अलग जगहों से लोग हर दिन आते हैं। बोधगया बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां भगवान बुद्ध को ज्ञान हुआ था। उनके कई मंदिर यहां पर हैं।
