बिहार में रेलवे स्टेशनों पर अक्सर टिकट के लिए लंबी कतार लगी रहती है। इस कतार को कम करने के लिए और यात्रियों का समय बचाने के लिए सरकार ने एक योजना बनाई है। इस योजना के तहत सभी 779 रेलवे स्टेशनों और 23 जंक्शनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जाएगी। बताया जा रहा है की सभी रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम लगाने की डेडलाइन मार्च 2026 तक रखी गई है। इस अवधि के दौरान मशीन लगाने का कार्य पूरी किया जाएगा।
राज्य 44 प्रतिशत स्टेशनों पर है ATVM
बता दें कि वर्तमान में, राज्य के 44% स्टेशनों पर पहले ही एटीवीएम स्थापित की जा चुकी हैं। योजना के तहत सबसे पहले उन रेलवे स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई जा रही हैं, जहां सबसे अधिक भीड़ रहती है। इन व्यस्त रेलवे स्टेशनों के बाद अन्य स्टेशनों पर मशीन स्थापित की जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर एटीवीएम की स्थापना से यात्रियों को टिकट खरीदने में सुविधा मिलेगी और उनका समय की बचेगा। टिकट काउंटर भी भीड़ कम होगी।
कुछ रेलवे स्टेशनों पर लगाई गई एक से अधिक मशीन
बता दें कि, जिन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक है, वहां एक से तीन एटीवीएम लगाई जा रही हैं, जिससे प्रतिदिन 20 लाख से अधिक यात्रियों को लाभ होगा। भागलपुर स्टेशन पर एटीवीएम की स्थापना से टिकट काउंटर पर भीड़ कम हुई है, और यह प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास जैसी सेवाओं के लिए भी उपयोगी साबित हो रही है।
भागलपुर में लगेगी 5 मशीनें
भागलपुर में अब पांच एटीवीएम लगाने की योजना है, और पिछले वित्तीय वर्ष में एटीवीएम से टिकटों की बिक्री 1.19 करोड़ रुपये से अधिक रही। इस वर्ष अब तक यात्रियों की संख्या में 517065 की वृद्धि हुई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी स्टेशनों पर एटीवीएम लगाने की प्रक्रिया नियमित रूप से मॉनिटर की जा रही है। कटिहार के 18 रेलवे स्टेशनों पर 57 एटीवीएम लगाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, और अधिक टिकट बिकने वाले स्टेशनों पर एक से तीन एटीवीएम लगाई जा रही हैं।
