देश

Weather Forecast: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत नहीं, 11 राज्यों में हीट वेव का कहर, जानें कहां तक पहुंचा मानसून

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jun 12, 2023, 08:08 AM IST

Weather Forecast: मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली का पारा बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यानी, दिल्ली वालों को अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं, मानसून को लेकर मौसम विभाग ने अच्छी खबर सुनाई है। IMD का कहना है कि मानसून अपनी रफ्तार से धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।

Image

आज का मौसम

Photo : BCCL

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR वालों के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मायूस करने वाली खबर सुनाई है। आईएमडी (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान (Weather Forecast) के अनुसार दिल्ली (Delhi Weather) और इससे सटे आसपास के क्षेत्रों में आज भी प्रचंड गर्मी का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग (Mausam Vibhag) का कहना है कि सोमवार को दिल्ली का पारा (Temperature) बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली की बात करें तो यहां बीते रविवार को अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, कहीं-कहीं हल्की बौछारें (Rainfall) भी गिरीं। मौसम विभाग (Mausam) का कहना है कि दिल्ली के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत कई राज्यों में हीट वेव (Heat wave) की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून कई राज्यों में आगे बढ़ रहा है। उसके लिए अनुकूल परिस्थितियां मौजूद हैं। मौसम वेज्ञानिकों का कहना है कि मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। इसके अलावा मुंबई के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का दौर जारी है। वहीं, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, केरल में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

यहां हो सकती है ओलावृष्टि

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब और हरियाणा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में लू का कहर

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article