पटना

Nalanda Accident: नालंदा में दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में चार की मौत और 2 लोग घायल

Nalanda Accident: नालंदा में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 2 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मेला घूमने बाइक पर सवार होकर गए तभी ये हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मेला घूमने गए युवक हुए हादसे का शिकार

Nalanda Accident: बिहार के नालंदा जिले में दो बाइक आपस में टकरा गई। इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और दो लोगों घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई, जिस कारण ये हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों की पहचान शेखपुरा निवासी राजन कुमार,सोनू कुमार,शशिरंजन और गया जिला के धरमु चक गांव निवासी बॉस कुमार के रूप में की है। वहीं घायलों की पहचान सरमेरा निवासी सुराज कुमार और राज हंस कुमार के रूप में की गई है। घायलों को इलाज के लिए बीम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बच्चों की मौत की खबर सुनकर सभी परिवारों में मातम पसर गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि शेखपुरा से बाइक पर सवार हो चार युवक मेला देखने गए थे, उसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि अन्य बाइक पर 2 लोग सवार थे। दोनों बाइक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी की इसमें चार लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होन के बाद मृतकों के शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें