बिहार में अब डराने लगी बरसात! उफान पर नदियां, कई जिलों में बाढ़ का खतरा, आज भारी बारिश का येलो अलर्ट

आज का मौसम बिहार, 8 July 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण कई जिलों के निचले हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनने लगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नदियों का जलस्तर बढ़ने से निचले हिस्सों में बाढ़
  • बिजली गिरने से अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
  • मेघगर्जन के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून की बारिश अब आफत बनने लगी है। बारिश से गंगा, गंडक और सोन समते कई नदियां उफान पर हैं। जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति देखने को मिलने लगी है। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन में पटना, बक्सर, आरा, किशनगंज और वाल्मीकिनगर समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed