पटना

Bihar Rain Alert: बिहार में पारा गिरने से ठंड की आहट, 12 जिलों में तेज हवा-बारिश के आसार; जानें IMD अपडेट

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है। वही तापमान में गिरावट होने से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने 18 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। आइए जानें कैसा रहेगा बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून की विदाई के बाद फिर एक बार मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने से बिहार के मौसम में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी दर्ज की गई है। इन जगहों पर बर्फ गिरने की वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने के आसार पहले से ज्यादा तेज हो गए हैं। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं बिहार के तापमान में गिरावट ला सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में बिहार के मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में हवा की रफ्तार में कमी दर्ज की जा सकती है। राज्य में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही सीतामढ़ी और मधुबनी की बात करें तो बिहार में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं सुबह के समय धुंध भी छाए रहते हैं। उत्तर पश्चिम हवाओं का बहाव होने से आसमान साफ रहेगी और धूप खिली रहेगी। हालांकि, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

बिहार में कहां होगी बारिश

इन दिनों बिहार में सुबह और शाम के समय ठंड का अनुभव होने लगा है। जबकि दिन के समय धूप खिली रहने के कारण तापमान बढ़ने से हल्की गर्मी का एहसास भी होता है। वहीं नमी युक्त हवा के प्रवेश से बादल बनने शुरू हो गए हैं। जिससे राज्य के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

आने वाले दिनों में ठंड का हाल

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 16 अक्तूबर के बाद से न्यूनतम तामपान 20.2°C दर्ज किया गया है। इसके साथ ही मौतिहारी, गोपालगंज और वाल्मिकीनगर में भी रात के समय तापमान 20 से 22°C के आसपास बना रहा। विभाग के अनुसार ठंड के असर के अभी और बढ़ने की संभावना है।

कैसा रहेगा आगे मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में आने वाले समय में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर-पश्चिम हवाओं के कारण गोपालगंज, मोतिहारी, बाल्किकीनगर, डेहरी और बेतिया जैसे जिलों में रात के समय तापमान में गिरावट की संभावना है बनी हुई है।

इन 12 जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर को पूरे देश में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। हालांकि, 18 अक्तूबर शुक्रवार को 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जिसमें मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, सुपौल, अररिा, किशनगंज, जमुई, मुंगेर और बांका जिले के नाम हैं।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!