पटना

Patna News: 5 घंटे में 2 बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला इलाका, एक की मौत इतने लड़ रहे जिंदगी की जंग

बिहार के पटना में 5 घंटे के भीतर 2 गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया गया। यहां 2 गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि 2 लोग हुए घायल हैं।

Image

पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से किया छलनी

Photo : ANI

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यहां महज 5 घंटे के अंदर 2 गोलीबारी की वारदात सामने आई हैं। पटना में मंगलवार की देर रात 2 गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक व्यक्ति की गोली लगने से हुई मौत, जबकि 2 लोग हुए घायल हैं। वहीं, दूसरी घटना में पंचायत समिति सदस्य को बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर छलनी कर दिया। लगातार हुई हत्या की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है।

2 गुट आपस में भिड़ेदरअसल, सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के पटनदेवी मोहल्ला स्थित हरी बाबू की गली में मंगलवार की देर रात 2 गुट आपस में भिड़ गए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। वहीं, इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँची और जांच में जुट गई। मृतक व्यक्ति की पहचान शिव नाथ मिस्त्री के रूप में की गई है, जबकि अमन और अतुल नाम के युवक घायल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो शराब तस्करी में इलाके की बटवारे को लेकर गोलीबारी की बाते सामने आ रही है।

पंचायत समिति सदस्य को गोलियों से किया छलनी

वहीं, सीतामढ़ी में 5 घंटे के अंदर दूसरी गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक से अपने घर लौट रहे पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ उपेंद्र सिंह कुशवाहा को बदमाशों ने तीन गोली मारी हैं। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी अस्पताल से डीलेल्स सामने नहीं आई, लेकिन उनकी हालत नाजुक है। वहीं, घटना की सूचना पर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article