शहर

Pahalgam Terror Attack: आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत, CM ने दी जानकारी

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक समेत पश्चिम बंगाल के 3 लोगों की मौत हुई है। इसकी सूचना खुद सीएम ममता बनर्जी द्वारा एक्स पर पोस्ट कर दी गई है।

Image

पहलगाम आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के तीन लोगों की मौत

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इसकी सूचना खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एक्स पर शेयर की गई है। सीएम ने बताया कि पीड़िता के परिवार के साथ दिल्ली में पश्चिम बंगाल के रेजिडेंट कमिश्नर का कार्यालय लगातार संपर्क में है। सीएम व्यक्तिगत रूप से इस पर निगरानी बनाए हुए है।

पश्चिम बंगाल के 3 लोगों की आतंकी हमले में मौत

प्राप्त सूचना के अनुसार, पहलगाम आतंकी हमले में पश्चिम बंगाल के बितान अधिकारी (कोलकाता), समीर गुहा (कोलकाता) और मनीष रंजन (झालदा, पुरुलिया) की मौत हो गई है।

सीएम ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार, 23 अप्रैल 2025 को सुबह 11:29 बजे एक पोस्ट शेयर आतंकी हमले में मारे गए पश्चिमी बंगाल के तीन लोगों की सूचना दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा की "हमें उपलब्ध कराए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राज्य के तीन लोगों सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कश्मीर हिंसा में मारे गए हैं।" उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा की दिल्ली एयरपोर्ट पर उनके प्रशासन द्वारा पीड़ितों के परिवार के सदस्यों की मदद करने से लेकर कोलकाता तक उनकी आगे की यात्रा की सभी व्यवस्था की जा रही हैं। सीएम ने आगे लिखा की आज (बुधवार) शाम 8:30 बजे वह कोलकाता पहुंच सकते हैं। उन्हें पीड़ितों के परिवार के लिए संवेदनाएं भी व्यक्त की।

पहलगाम आतंकी हमला

मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई है, जिसमें महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के निवासी शामिल हैं। पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। देश में शोक की लहर है। हमले की जानकारी मिलते ही गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे है। पीएम मोदी ने सऊदी अरब की यात्रा को संक्षिप्त करते हुए दिल्ली लौट आए हैं और अमित शाह के साथ संपर्क में है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article